सभी खबरें

जब अमेरिकन आर्मी ने बजाई भारतीय राष्ट्रगान की धुन

युद्धाभ्यास के दौरान अमेरिकी सैनिकों के एक बैंड ने भारत के राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' की बजाई धुन

भारत के राष्ट्रगान का धुन बजाना एक नया संकेत दर्शा रहा है

हाल ही में अमेरिकी सैनिकों का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें युद्धाभ्यास के दौरान अमेरिकी सैनिकों के एक बैंड ने भारत के राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' की धुन बजाई | अमेरिकी सैनिकों का पहले भारतीय सैनिक को समर्पित गाने पर भारत के राष्ट्रगान का धुन बजाना एक नया संकेत दर्शा रहा है | ये जो वीडियो सामने आया है उसमें भारत और अमेरिका के सेना के बीच बन रहे नये रिश्तों का संकेत दिया जा रहा है | आपसी विश्वास का जो नया माहौल बन रहा है उससे यह तो साफ दिखाई दे रहा है कि आने वाले दिनों के अंदर दोनों देशों की सेनाएं साथ मिलकर अपने दुश्मन से लड़ेगी |

 

बदलूराम का बदन गाने पर थिरकते भारतीय और अमेरिकी सेना के जवान ..@adgpi@easterncomd @USArmy pic.twitter.com/dtdBulhXOz

— Rajeev Ranjan (@Rajeevranjantv) September 15, 2019

Credit – tweeted by rajeev ranjan

गौरतलव है कि15 सितंबर के दिन एक वीडियो में भारतीय और अमेरिकी सैनिकों द्वारा अमेरिका में संयुक्त बेस लुईस, मैककॉर्ड में किए जा रहे युद्धाभ्यास में असम रेजिमेंट के मार्चिंग गीत 'बदलूराम का बदन ज़मीन के नीचे है' पर जमकर डांस किया था | दरअसल, ये गाना असम रेजीमेंट के राइफलमैन बदलूराम को समर्पित है | खबरों में ऐसा बताया जा रहा है कि दूसरे विश्व युद्ध में लड़ाई के दौरान जब राइफलमैन बदलूराम की मौत हो गई थी, तब गलती से उनका नाम हटाया नहीं गया था | जिसके कारण,उनके नाम राशन लगातार आता रहा है |

 

American Army band playing Jan gan man during the Indo US joint Exercise Yudh Abhyas 2019 at Joint Base Lewis, McCord, Washington.@adgpi#USArmy pic.twitter.com/crKHFUW8oe

— Rajeev Ranjan (@Rajeevranjantv) September 19, 2019

Credit – tweeted by rajeev ranjan

वहीं, जापानी सेना द्वारा युद्ध के समय जब भारतीय सेना की राशन सप्लाई काट दी गई थी, तब सेना का खाना खत्म हो गया था | ऐसे हालात के दौरान उन्होंने रिज़र्व में मौजूद बदलूराम के अतिरिक्त राशन से काम चलाया था | इसके बाद युद्ध जीतने के पश्चात् पलटन ने उन्हें ये गीत समर्पित किया गया था, जो आज हर किसी के जुबान रहता है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button