लड़ाकू विमान तेजस में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भरी उड़ान, रचा इतिहास
गुरुवार सुबह देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इतिहास रच डाला। राजनाथ सिंह ने स्वदेशी लड़ाकू विमान 'तेजस' में सुबह 10 बजे उड़ान भरी। और इसी उड़ान के साथ वो पहले ऐसे रक्षामंत्री बने जिन्होंने ऐसा किया हो।
राजनाथ सिंह करीब आधे घंटे तक तेजस विमान में ही रहे। बता दे कि राजनाथ ने तेजस में सुबह 10 बजे उड़ान भरी और उन्होंने वापस 10.30 बजे लैंड किया।
विमान लैंड कराने के बाद राजनाथ सिंह HAL के कर्मचारियों से भी मिले। दरअसल तेजस हल्का लड़ाकू विमान है, जिसे हिंदुस्तान एरोनोटिक्स लिमिटेड (HAL) ने तैयार किया हैं। मालूम हो कि 3 साल पहले ही तेजस को वायु सेना में शामिल किया गया था। तीन साल पहले ही वायुसेना में शामिल हुआ तेजस का बहुत जल्द अपग्रेड वजर्न भी आने वाला हैं। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक तेजस भारतीय वायुसेना की 45वीं स्क्वॉड्रन ‘फ्लाइंग ड्रैगर्स’ का हिस्सा हैं।