सभी खबरें

दिग्विजय सिंह मानहानि केस में आज MPMLA कोर्ट में होगी सुनवाई…

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजसभा सांसद दिग्विजय सिंह के चर्चित मानहानि केस मामले में आज MPMLA कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में आज कोर्ट में कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार के बयान दर्ज हो सकते है।

उधर दिग्विजय सिंह के वकील का कहना है कि दिग्विजय सिंह पर मानहनि का केस दायर करने वाले अवधेश भदौरिया ने अपने आपको युवा मोर्चा का विशेष अमंत्रित सदस्य बताया है। सतीश सिकरवार भी पूर्व में बीजेपी के युवा के विशेष अमंत्रित सदस्य है, इसलिए वो कोर्ट में बताएंगे कि सदस्य के क्या आधिकार होते है।

साल 2019 में दिग्विजय पर मानहानि का यह केस दर्ज कराया गया था। भिंड में दिग्विजय सिंह ने बीजेपी, आरएसएस और बजरंग दल पर जोरदार प्रहार करते हुए उनपर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के गंभीर आरोप लगाए थे। इस पर बीजेपी नेता और वकील अवधेश सिंह भदौरिया ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करा दिया था। इस मामले में MPMLA कोर्ट में लगातार सुमवाई चल रही है। आज भी इस मामले में सुनवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button