ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: विधानसभा चुनाव में एक साथ आ सकती है कांग्रेस-सपा, इन सीटों पर ठोका दावा

भोपाल। मध्यप्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके चलते सियासी गलियारों में हलचल तेज होती जा रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर ने सियासत में भूचाल मचा दिया है। बताया जा रहा है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस और सपा एक दूसरे से हाथ मिला सकते हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों पार्टी एक साथ चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। खबर है कि समाजवादी पार्टी ने 5 सीटों पर अपना पांच दावा ठोका है। वहीं सपा की बताई सीटों पर सर्वे शुरु हो गया है। जानकारी के मुताबिक आदिवासी युवाओं के संगठन जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने भी कांग्रेस से पांच सीटें मांगी है।

एक तरफ जहां सपा की नजरें उत्तरप्रदेश से सटे यादव बहुल्य सीटों पर हैं वहीं दूसरी ओर जयस ने आदिवासी सीटों पर दावा किया है। सपा ने निवाड़ी, बड़ामलहरा, बिजावर, मुलताई, परसवाड़ा सीटों पर रुचि दिखाई है जिसके बाद सर्वे शुरु हो चुका है। जयस ने मालवा-निमाड़ और बैतूल जिले से सीटें मांगी है। पिछली बार कांग्रेस को मालवा-निमाड़ में आदिवासियों की राजनीति करने वाले जयस का साथ मिला था। अगर इस बार भी दोनों दलों के बीच सब कुछ ठीक राह तो जयस नेता कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ते हुए दिखाई देंगे। सर्वे रिपोर्ट के बाद सीट शेयरिंग तय की जाएगी।

सपा ने मध्य प्रदेश की छः सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है। समाजवादी पार्टी ने जिन सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है ये सभी उत्तर प्रदेश की सीमा के नजदीक हैं। माना जा रहा है कि सपा और कांग्रेस एक दूसरे से हाथ मिलाकर भाजपा की सीटों पर सेंधमारी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button