30 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

आज राजधानी भोपाल में 30 से ज्यादा कॉलोनियों में बिजली कटौती

भोपाल: बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते एमपी की राजधानी भोपाल में आज यानी की गुरुवार को 30 से ज्यादा इलाकों और कॉलोनियों में 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बता दें कि, यहां अलग-अलग समय पर बिजली की कटौती होगी। दरअसल,
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी करेगी मेंटेनेंस का काम करेंगी।

 सुबह 9:00 से दोपहर 3:00 तक

काकरिया, सेमरी, इमलिया, इनायतपुर, डेहरीकला, सुरैया नगर, रतनपुर, क्लब हाउस, बड़वाई, कंफर्ट हाउस, मेपल ट्री, आदर्श नगर शिव, शक्ति नगर, सागर बांग्ला, गोंडीपुरा, न्यू जेल, पतंजलि परिसर में रहेगी बिजली कटौती।

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक 

अभिरुचि नगर, नगर निगम, वॉटर पंप, माता मंदिर, संजय नगर की होम्स पीएनटी कॉलोनी में रहेगी बिजली कटौती ।

दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक

अब्बास नगर, महावीर बस्ती, गुलाबी वाली टोपी के आसपास के इलाकों में रहेगी बिजली कटौती ।

सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 

होशंगाबाद रोड से सटे मिसरोद एरिया, स्नेह नगर और श्रीराम कॉलोनी के आसपास रहेगी बिजली कटौती।

 

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।