22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा पाकिस्तान, इंटरनेशनल बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ आते नहीं दिख रहा है | पाकिस्तान की हरकतें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं | हाल ही में पाकिस्तान द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर दिया है |

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तोड़ा सीजफायर

पाकिस्तानी रेंजर्स ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में की फायरिंग

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ आते नहीं दिख रहा है | पाकिस्तान की हरकतें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं | हाल ही में पाकिस्तान द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर दिया है |

दरअसल, पाकिस्तानी रेंजर्स ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में फायरिंग की है | जिसके तहत, सेना की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है | जिससे पहले सेना द्वारा बालाकोट में बुधवार के दिन पाकिस्तान की तरफ से दागे हुए 9 जिंदा मोर्टार को नष्ट किया गया था |

बता दें कि इससे पहले बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया | बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा रविवार के दिन रातभर मोर्टार शेल दागे गए थे | इसका जवाब भारतीय सैनिकों द्वारा पुरजोर तरीके से दिया गया है |

गौरतलव है कि बीते हुए 2 सितंबर के दिन एलओसी के पास पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर तोड़ा गया | जिसमें एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया था | वहीं, सेना द्वारा शहीद सैनिक की पहचान ग्रेनेडियर हेमराज जाट (23) के तौर पर की गई है | सीजफायर उल्लंघन में पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी |

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।