23 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

झारखंड कांग्रेस को झटका, आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के ये दिग्गज नेता 

झारखंड कांग्रेस को झटका, आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के ये दिग्गज नेता 

नई दिल्ली – कांग्रेस पार्टी को लगातार झटके पे झटके लग रहे हैं। इस समय हाई कमान की भी झटके महसूस कर रहा हैं। इसी बीच झारखंड कांग्रेस को एक तगड़ा झटका लगा हैं। झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अजय कुमार आज राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। दरअसल पूर्व आईपीएस अधिकारी अजय कुमार ने पिछले महीन झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आज उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। 

बता दे कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी में अजय कुमार आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। 

अजय कुमार ने आप में शामिल होने के बाद कहा आज की राजनीति का जवाब सिर्फ आम आदमी पार्टी हैं। इस पार्टी में कोई भी शामिल हो सकता हैं, और विकास के लिए काम कर सकता हैं। उन्होंने कहा, 'हमारे जैसे सभी आम आदमी को ईमानदार राजनीति में आगे आने चाहिए और सहयोग देना चाहिए। अजय कुमार ने कहा ‘’आप ही सच्चे अर्थों में ‘आम आदमी’ की पार्टी हैं। 

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।