MP: जिला अध्यक्षों के नामों को लेकर बीजेपी में चल रही है जबर्दस्त खींचातानी

भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव की प्रक्रिया में जिला अध्यक्षों के नामों को लेकर जबर्दस्त खींचातानी चल रही है| पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार आधे से ज्यादा जिलों में अभी तक जिलाध्यक्ष के नाम पर एक राय नहीं बन पाई है, हालांकि आज शाम तक कुछ जिलों के लिए अध्यक्ष का नाम ऐलान हो सकता है| भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव के लिए 30 साल उम्र तय किया गया था लेकिन बाद में 40 साल पार्टी ने सहमति जताई और अभी जिला अध्यक्ष के लिए 45 साल तय किया गया है लेकिन इसके विरोध में कई भाजपाई खड़े हो गए है| क्यूंकि जो इस उम्र सीमा से बाहर है वो विरोध कर रहें हैं|
भाजपा प्रदेश नेतृत्व में 30 नवंबर को सभी जिलों में चुनाव प्रभारियों की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष के लिए निर्वाचन की खानापूर्ति कराई, इसके बाद दस्तावेजों के नाम लिफाफे में बंद करके चुनाव प्रभारियों ने प्रदेश नेतृत्व को सौंप दिए हैं जहां नामों पर मंथन चल रही है|
वहीं सूत्रों के हवाले से पता चला कि ग्वालियर ,भोपाल ,इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, रीवा, होशंगाबाद, विदिशा, शिवपुरी, गुना, मुरैना, जबलपुर, सतना, सीधी, शहडोल, हरदा, सागर और छतरपुर में जिला अध्यक्षों के लिए सबसे ज्यादा खींचातानी चल रही है| नेताओं ने भी जिलाध्यक्ष के लिए दखल देना शुरू कर दिया है यही वजह है कि अभी तक किसी भी जिला देश के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है|
महाराष्ट्र में असफल होने के बाद ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है की अगर पार्टी में ऐसे ही असहमति रहा तो फिर मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है|