सभी खबरें

JNU छात्रों को मिला समर्थन, बड़े आंदोलन की तैयारी, जानिए पूरी जानकारी 

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोत्तरी को लेकर विवाद पर छात्रों को मिला समर्थन 

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोत्तरी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है | अब छात्रों के साथ जेएनयू शिक्षकों के अलावा विश्वभारती विश्वविद्यालय के छात्र और विभिन्न छात्र संगठन भी समर्थन में सामने आ चुके है | दरअसल, सोमवार के दिन जेएनयू के दीक्षांत समारोह के दिन कैंपस के बाहर छात्रों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा की गई कार्रवाई पर अब बड़े प्रोटेस्ट की तैयारी की जा रही है | वहीं, जेएनयू छात्र 14 नवंबर के दिन नेशनल प्रोटेस्ट डे के तौर पर मनाने जा रहे हैं |

खबर है कि आईसा (ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन) द्वारा देश भर के छात्रों से अपील की जा रही है कि वो 14 नवंबर को नेशनल प्रोटेस्ट डे के तौर पर मनाएं | दूसरी ओर, आइसा के राष्ट्रीय सचिव संदीप सौरव का कहना है कि आईसा न्यू हॉस्टल मैनुअल के खिलाफ लामबंद आंदोलनकारी छात्रों के साथ है | वहीं, 14 फरवरी के दिन आइसा देश भर के कैंपस में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी और जेएनयू में पुलिसिया दमन के खिलाफ नेशनल प्रोटेस्ट मनाएगा | बता दें कि जेएनयू में 999 पर्सेंट तक फीस हाइक के बाद वंचित वर्ग के छात्रों के सामने बड़ी मुसीबत आ पड़ी है | 

वहीं, इसके अलावा विश्व भारती विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा भी जेएनयू छात्रों को समर्थन देने की बात कही गई है | विश्वभारती के छात्रों द्वारा जेएनयू के प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने कथित क्रूर हमले की निंदा की है | वहीं, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ द्वारा भी छात्रों के आंदोलन में समर्थन दिया गया है | दरअसल, जेएनयू शिक्षक संघ (JNUTA) ने जेएनयू के छात्रों पर पुलिस बर्बरता की निंदा की है | इसके अलावा, संगठन ने जेएनयू के कुलपति को इस्तीफा देने की मांग भी उठाई है | 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button