सभी खबरें

MP-BreakingNews –  सीएए के विरोध में उतरे भाजपा विधायक, कहा देश में गृहयुद्ध जैसे हालात

 सीएए के विरोध में उतरे भाजपा विधायक कहा ,देश में गृहयुद्ध जैसे हालात

  • मैहर से भाजपा विधायक ने किया सीएए कानून का खुलकर विरोध 
  • पहले भी कर चुके हैं पार्टी लाइन से इतर बात विधानसभा में की थी  Cross Voting

मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपने बयान से भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। उन्होनें कहा कि देश के हालात ठीक नहीं है देश में युवा बेरोगजार है जरूरत है उनको रोजगार देने की । ऐसे मुद्दे देश के हालात खराब करते हैं ,यदि समय पर इनका समाधान नहीं ढूढ़ा गया तो देश में गृहयुद्ध जैसे हालात बन सकते हैं। 

जब प्रदेश में भाजपा के शीर्ष नेता सीएए के समर्थन में जागरूकता रैली निकाल रहे हैं ऐसे में भाजपा विधायक का सीएए के विरोध में खुलकर बोलना पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ा करने वाला है। 

सीएए के विरोध को बताया निजी राय
भाजपा विधायक नें कहा कि यह मेरी व्यक्तिगत राय है इसमें पार्टी की राय नहीं है मैनें यह देखा है कि इस कानून की वजह से विभिन्न  समुदाय
आपस में तनाव का वातावरण पैदा कर रहे हैं। यह कानून वोट की राजनीति पर शायद सही हो लेकिन देश की अखंडता और सम्भाव के लिए उचित नहीं हैं
देश संविधान के हिसाब से चले 
त्रिपाठी ने कहा. इस देश में बेरोजगारी पर बात करने की जरूरत है न कि धर्म के आधार पर नागरिकता की। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर देश का बंटवारा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि या तो आप संविधान के साथ हैं या विरोध में हैं और यदि संविधान के हिसाब से नहीं चलना है तो फाड़ कर फेंक देना चाहिए। मैं गांव से आता हूं और गांव में आज भी आधार कार्ड नहीं बन रहे तो बाकी कागज कहां से लाएंगे। ये मेरे दिल की आवाज है। देश को अगर आगे ले जाना है तो इस कानून को लागू नहीं करना चाहिए। 
पहले भी पार्टी के लिए खड़ी कर चुके हैं मुश्किलें
भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी चर्चाओं में रहते हैं। जुलाई 2019 में विधानसभा में एक विधेयक को लेकर मतदान हुआ था जिसमें उन्होंने क्रॉस वोटिंग की थी। उन्होंने कहा था कि मैं कमलनाथजी के विचारों से प्रभावित हूं। बाद में वह फिर से पार्टी में लौट आए थे। अब फिर से उनके तेवर और सुर बदल गए हैं इससे भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नारायण त्रिपाठी का नाम हनीट्रैप मामले में पुलिस चार्जशीट में भी है। त्रिपाठी 2014 में भाजपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस के विधायक थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button