सभी खबरें

ISRO चाँद पर आदमी से पहले इसे भेजेगा , तैयारियां पूरी

New Delhi : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) ने बुधवार को मानवरहित (Human Less) अंतरिक्ष मिशन गगनयान (Gaganyan) में में भेजी जाने वाली ह्यूमनॉइड (Humaneiod) व्योममित्रा का वीडियो जारी किया। इसरो के वैज्ञानिक(Scientist) सैम दयाल ने कहा कि यह ह्यूमनॉइड मानव की तरह व्यवहार करने का प्रयास करेगी और हमें रिपोर्ट वापस करेगी। हम ऐसा प्रयोग के तौर पर कर रहे हैं।

भारत ने चाँद (Moon) पर मानव भेजने के अपने इरादे की पहली झलक दिखला दी है। इसरो चीफ सिवन ने कहा था- गगनयान के अंतिम मिशन से पहले दिसंबर 2020 और जुलाई 2021 में अंतरिक्ष में मानव जैसे रोबोट भेजे जाएंगे। यह इंसान जैसे दिखने वाले ह्यूमनॉइड रोबोट होंगे।भारत पहले देश होगा जो इस तरह के रोबोट को अंतरिक्ष पर भेजेगा। इससे पहले कई देश पशुओं को अंतरिक्ष पर भेज चुके हैं। ह्यूमेनॉइड शरीर के तापमान और धड़कन संबंधी टेस्ट करेंगे।

किसी महिला को नहीं दी जगह
2022 में इसरो मानव मिशन गगन यान लॉन्च करेगा। इसमें 3 क्रू मेंबर शामिल होंगे। इस मिशन में इसरो किसी महिला को नहीं भेज रहा है। ऐसे में मानव मिशन से पहले मानव रहित मिशन के लिए इसरो ने महिला की शक्ल वाला ह्यूमनॉइड तैयार किया है, जिसे व्योममित्रा नाम दिया गया है। इसरो के चेयरमैन के सिवन ने कुछ न्यूज एजेंसियों के चर्चा में कहा कि ह्यूमनॉइड करीब-करीब पूरी तरह से तैयार है। हम चाहते हैं कि हमारी क्षमताओं को दिखाने के साथ-साथ यह मिशन अपना मकसद पूरा करे। मानव मिशन पर भेजें जाएं और उन्हें सुरक्षित वापस लाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button