कुछ आलसी, लालची और दग़ाबाजो के कारण हिंदुस्तान ने अपने मूल रूप को खो दिया – गिरिराज सिंह

नई दिल्ली – दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे और 11 फरवरी को चुनाव के परिणाम आने वाले हैं। आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधे मुकाबले के संकेत अबतक देखे जा रहे हैं। इसी बीच तीनों ही पार्टियों ने दिल्ली में चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगाना शुरू कर दिया हैं।
इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कांग्रेस और आप को वोट देने के बजाए बीजेपी को वोट देना को कहा हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा की – चलो चले मोदी के साथ .. अबकी बार दिल्ली में भाजपा की सरकार। अपना वोट हिंदुस्तान की अस्मिता को सोच कर दें। इतिहास गवाह है कुछ आलसी, कुछ लालची कुछ दग़ाबाज़ के कारण हिंदुस्तान ने अपने मूल रूप को खो दिया।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश ने उन्होंने ‘‘टुकड़े टुकड़े गैंग'' को मुंहतोड़ जवाब देने तथा राष्ट्र के लिए लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि आठ फरवरी को होने वाला दिल्ली विधानसभा चुनाव केवल एक नयी विधानसभा चुनने के लिए नहीं है बल्कि देश की दिशा बदलने का चुनाव हैं।
गिरिराज ने कहा कि यदि आप इस गुलामी से बचना चाहते हैं तो आप सब जातिवाद से ऊपर उठें और दिल्ली को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नजर से देखें।
गिरिराज सिंह ने इस ट्वीट के जरिये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पर राष्ट्रीय राजधानी तथा बाकी देश में ‘‘शहरी नक्सलवाद को शह '' देने का आरोप भी लगाया।