सभी खबरें

Breaking जबलपुर: गोसलपुर जियोमिन कंपनी के 14  कर्मचारी आए पॉजिटिव 

Breaking जबलपुर: गोसलपुर जियोमिन कंपनी के 14  कर्मचारी आए पॉजिटिव 

 

ब्रेकिंग न्यूज़ … सिहोरा : जियोमिन में फूटा कोरोनो बम, 14 कर्मचारी निकले कोविड-19 पॉजिटिव
26 जुलाई को स्वास्थ्य अमले ने लिए थे सैंपल, अभी तक 31 कर्मचारी हो चुके हैं पॉजिटिव
द लोकनीति डेस्क जबलपुर
 सिहोरा तहसील के गोसलपुर स्थित जियोमिन प्लांट में एक बार फिर कोरोना बम फूटा है। शनिवार को आए जांच रिपोर्ट में इस बार एक दो नहीं बल्कि प्लांट के पूरे 14 कर्मचारी कोविड-19 पॉजिटिव निकले हैं। एक साथ 14 कर्मचारियों के कोविड-19 पॉजिटिव निकालने के बाद हालांकि प्रशासन में हड़कंप की स्थिति जरूर है। हालांकि प्रशासन के लिए एक बात राहत भरी रही है कि यह सभी कर्मचारी प्लांट में ही क्वॉरेंटाइन थे। 
  सिहोरा बीएमओ डॉक्टर दीपक गायकवाड ने बताया कि 26 जुलाई को प्लांट में रहने वाले 26 कर्मचारियों के नमूने कोविड-19 जांच के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार शाम को मिली जिसमें प्लांट में क्वॉरेंटाइन 14 कर्मचारी जिनकी उम्र 30 से 35 वर्ष के लगभग है। सभी कोविड-19 पॉजिटिव निकले। प्लांट में काम करने वाले यह सभी कर्मचारी बिहार के रहने वाले हैं। अब प्रशासन इन सभी को जबलपुर के कोविड-19 सुख सागर मेडिकल कॉलेज भिजवाने की तैयारी में जुटा है। 
 प्लांट के 31 कर्मचारी निकल चुके हैं कोविड-19 पॉजिटिव : मालूम रहे कि गोसलपुर के पास स्थित जियोमिन प्लांट में काम करने वाले करीब 31 कर्मचारी कोविड-19 पॉजिटिव निकल चुके हैं। इसके पहले एक दिन में 10 कर्मचारियों के पॉजिटिव निकलने के बाद प्रशासन ने जियो मेन प्लांट के रहवासी क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था।

New update

जांच का सुस्त, 200 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी : जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के अमले ने जियोमिन प्लांट में कोविड-19 पॉजिटिव केस आने के बाद आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के संदिग्ध लोगों के नमूने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजे थे। लेकिन जांच के स्वस्थ काम के कारण अभी भी करीब 200 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। अब देखना होगा कि यह रिपोर्ट कब तक आती है।
पॉजिटिव मिले व्यक्ति में एक कैथरा गांव का : जानकारी के मुताबिक आज आई जांच रिपोर्ट में जियोमिन प्लांट के जो 14 कर्मचारी कोविड-19 पॉजिटिव निकले हैं। उसमें एक कर्मचारी मझौली तहसील के कैथरा गांव का रहने वाला है। सूत्रों की मानें तो प्रशासन ने जियोमिन प्लांट के रहवासी क्षेत्र को क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित जरूर कर दिया था लेकिन इसके बावजूद प्लांट के अंदर रहने वाले कर्मचारी गोसलपुर क्षेत्र में बाजार करने आते थे। अब देखना यह भी होगा कि बाजार करने आए और पॉजिटिव निकले  कर्मचारी कितने लोगों के संपर्क में आए हैं।

 

Advertisement

 

बोल के लब आज़ाद हैं तेरे

  

कुछ तो गड़बड़ है !

 about 2 days ago  Lokniti Desk

  

कमीशन के चक्कर में DMO ने अटका रखा है गरीब किसानों का 24 करोड़ का अनाज़

 about 2 months ago  Lokniti Desk

  

अरे! इधर देखो भई खेल बस शुरू होने वाला है

 about 2 months ago  Lokniti Desk

  

गाँव में हूँ और ये बताने गाँव से 5 किलोमीटर दूर आया हूँ

 about 2 months ago  Lokniti Desk

  

“उदंत मार्तण्ड” से शुरू हुई हिंदी पत्रकारिता के 194 वर्ष हुए पूरे..पढ़िये विशेष रिपोर्ट

 about 2 months ago  Lokniti Desk

 

THE LOKNITI

The Lokniti

Categories

मेरा देश राज्यों से पॉलिटिकल डोज़ ग्लोबल गूंज घुमक्कड़ी नियत फ़िल्मी गैजेट गाथा खेल जागते रहो ज़िंदगी नामा बोल के लब आज़ाद हैं तेरे दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020

Copyright © 2020 LOKNITI MEDIA NETWORK PVT. LTD. All rights reserved. | Design & Developed by Ns Softech Private Limite

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button