ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP-19 नगरीय निकाय में मतदान जारी: विदाई से दुल्हन ने डाला वोट, सामने आया वीडियो

भोपाल।(urban body election) मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में मतदान जारी है। चुनाव को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वहीं लोग वोट देने के लिए सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्र पहुंचने लगे थे। इस दौरान एक और नवविवाहिता ने विदाई से पहले वोट डाला, तो वहीं बुजुर्ग और महिलाएं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

प्रदेश के धार जिले में नई नवेली दुल्हन ने विदाई से पहले वोट (Vote) डालने की इच्छा जताई। आपको बता दें कि वार्ड क्रमांक 17 की रहने वाली राशि भाटिया की विदाई 19 जनवरी को होना थी, लेकिन राशि ने विदाई के पूर्व मतदान करने की इच्छा जताई थी। जिसे लेकर परिवार जनों ने राशि की इच्छा को पूरी करते हुए 1 दिन और बारात को रोका। जिसके बाद राशि ने आज सुबह मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया। उसके बाद वह अपने मायके से विदा हुई।

वहीं दूसरी और बड़वानी जिले (Barwani) में भी नया जीवन शुरू करने से पहले एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाई गई। जहां शादी के जोड़े पहने युवक-युवती वोट डालने के लिए पहुंचे। इस दौरान बुजुर्ग महिलाएं व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र पहुंची।

बता दें कि प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, शाम 5 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। इनमें 6 नगर पालिका और 13 नगर परिषद शामिल हैं। इन 19 नगरीय निकायों के 5 जिलों के 343 वार्डों में पार्षद चुनने के लिए 5 लाख 7 हजार 308 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए कुल 720 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ईवीएम मशीन (EVM) से वोट डाले जा रहे हैं। वहीं 23 जनवरी को इसके परिणाम आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button