सभी खबरें

दुष्कर्म को देश की बेइज्जती बताने वाली मोदी सरकार की राज में रेप के मामलों में हुई 33% बढ़ोत्तरी, सिर्फ दिल्ली में निर्भया के बाद दुष्कर्म के मामलों में 176% का हुआ इजाफा

दुष्कर्म को देश की बेइज्जती बताने वाली मोदी सरकार की राज में रेप के मामलों में हुई 33% बढ़ोत्तरी, सिर्फ दिल्ली में निर्भया के बाद दुष्कर्म के मामलों में 176% का हुआ इजाफा

क्या निर्भया के बाद देश में कुछ बदलता हुआ आपको नज़र आया ?,क्या घर से निकलते वक्त आपकी घर की महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती है ?,अगर नही तो फिर कैसा बदलाव है,ये देश में। जब आज भी भेड़ियें ताक में बैठे रहते है। यहां तक की आंकड़ें भी डरावने लगने लगे है। जिसे सुनने को और पढ़ने का आपका दिल नही करेगा।

पीएम का बयान

30 मार्च 2014 को महाराष्ट्र के नांदेड़ की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री प्रत्याशी नरेंद्र मोदी भाषण दे रहे थें – ‘दिल्ली में निर्भया की घटना घटी… एक निर्दोष बच्ची पर बलात्कार हुआ… उसे मौत के घाट उतार दिया गया… आज भी मैं सुबह-सुबह समाचार देख रहा था… आज भी दिल्ली में एक बलात्कार की घटना घटी… दिल्ली को मानो बलात्कारियों की राजधानी बना दिया गया हो… ये स्थिति पैदा की गई।’ उसी साल चुनाव से ठीक पहले एक और रैली में मोदी ने कहा था- ‘दिल्ली को जिस प्रकार से रेप कैपिटल बना दिया है…उसके कारण पूरी दुनिया में हिंदुस्तान की बेइज्जती हो रही है..

एनसीआरबी के आंकड़ें

  • 2012 में देश में दुष्कर्म – 24 हजार 923 मामले दर्ज किए गए थे। यानी रोजाना 68 मामले। 2018 में देश में ऐसे 33 हजार 356 केस दर्ज किए गए। यानी रोजाना करीब 90 मामले।
  • अकेले दिल्ली में निर्भया के बाद दुष्कर्म के मामलों में 176% का इजाफा हुआ है।
  • 2012 में दिल्ली में ऐसे 706 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 2019 की 15 नवंबर तक ही 1 हजार 947 मामले दर्ज हो चुके हैं।
  • 2018 के अंत देश की अदालतों में दुष्कर्म के 1 लाख 38 हजार 342 मामले पेंडिंग थे।
  • इनमें से 17 हजार 313 मामलों का ही ट्रायल पूरा हो सका, जबकि सिर्फ 4 हजार 708 मामलों में ही सजा सुनाई गई।
  • 2000 से 2018 तक 2 हजार 328 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है।
  • 2018 में 186 अपराधियों को फांसी की सजा दी गई थी, जिसमें से 65 की सजा को उम्रकैद में बदल दिया गया। पिछले 19 साल में अब तक सिर्फ 4 अपराधियों को फांसी की सजा दी गई, जिसमें से 3 आतंकी थे।
  • अभी तक सिर्फ धनंजय चटर्जी ही ऐसा ही है, जिसे दुष्कर्म के मामले में फांसी दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button