सभी खबरें

MP में 31 जनवरी के बाद भी नहीं खुलेंगे स्कूल! मंत्री इंदर सिंह परमार का बड़ा बयान

भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीती 15 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्कूल बंद करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने 31 जनवरी तक ऑफलाइन क्लास बंद कर दी थी। इसके बाद से ही ऑनलाइन क्लास चलाई जा रही हैं।

इसी बीच बुधवार को बैतूल पहुंचे शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि स्कूल खोलना या बंद करना संक्रमण की परिस्थिति पर निर्भर करता है। लेकिन जिस तरह के हालात अभी बने हुए है उसको देखते हुए अभी स्कूल खोल पाना मुश्किल है।

मंत्री इंदर सिंह ने कहा कि संक्रमण का प्रभाव कम हुआ तो स्कूल खुल भी सकते हैं। समय पर समीक्षा करेंगे, फिर तय करेंगे कि स्कूल खोले जाए या नहीं। लेकिन अगर यही स्थिति रही तो 31 जनवरी के बाद भी स्कूल खोलना मुश्किल होगा। 

बहरहाल, अब 31 जनवरी के बाद स्कूल खुलेंगे या नहीं इसपर अभी संशय बना हुआ है। लेकिन मंत्री जी के बयान के बाद कहीं न कहीं ये माना जा रहा है कि फ़िलहाल मप्र में स्कूल अभी नहीं खुलेंगे। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button