सभी खबरें

सिहोरा: इंडिया गेट पर हुई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापना को लेकर सराहना, चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

इंडिया गेट पर हुई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापना को लेकर सराहना, सिहोरा में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

  •  इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापना को लेकर देश में हुई पीएम की सराहना
  •  प्रतिमा स्थापना को लेकर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान 
  •  विधायक नंदनी मरावी के साथ भाजपा के अन्य नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

सिहोरा:- स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर देश की राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित की गई. भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री से इस निर्णय को सराहा. मध्यप्रदेश के सिहोरा में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस के मूर्ति स्थापना को लेकर सराहना की गई.

 इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया. देशभर के अलग-अलग हिस्से में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापना को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. 

 हस्ताक्षर अभियान में विधायक नंदनी मरावी शामिल हुई.साथ ही राजमणि सिंह बघेल के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा मोर, जिला महामंत्री राजेश दहिया, मंडल अध्यक्ष अंशु परोहा,सुशील पांडे,विनय असाटी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित यादव, अभिषेक तिवारी, पलाश दुबे, आयुष सेठी,संदेश रचित सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहें. कार्यक्रम का संयोजन आयुष सेठी द्वारा किया गया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button