जबलपुर: अनोखी वारदात, थूकने के बाद करते थे लूट पुलिस ने धर दबोचा।

जबलपुर: अनोखी वारदात, थूकने के बाद करते थे लूट पुलिस ने धर दबोचा।
मध्यप्रदेश / जबलपुर:
मामला जबलपुर का है। आपने लूट के तो बहुत से तरीके से देखी होगी पर क्या कभी ऐंसा देखा है कि कोई लुटेरा थूकने के बाद लूट करता हो जी हां ऐंसी ही घटना जबलपुर की है जहाँ शहडोल के लुटेरे जबलपुर में घटना को अंजाम दे रहे थे। सहर के गढ़ा छेत्र में रिटायर्ड बैंक कर्मी पर दो बार थूक कर अनोखे अंदाज में लूट करने वाले इस गिरोह के दो गुर्गों को पुलिस दबोचने में सफल रही। अन्य चार साथी फरार हो गए लुटेरों की तलाश जारी है।
गढ़ा पुलिस के मुताबिक कालीमठ मंदिर के पीवहे रहने वाले ताराचंद सेन एसबीआई से रिटायर्ड है। वह अपनी पेंसन निकालने एसबीआई शाखा मदनमहल गए थे।करीब ढाई बजे वह बैंक से 20,000 रुपये लेकर निकले तभी एक बाइक सवार युवक ने उनके ऊपर थूक दिया।जैसे ही देखा तो शर्ट की बांह में थूक लगा था। तुरन्त वह सड़क किनारे खड़े होकर पानी से साफ करने लगे जैसे ही कुछ दूर चले थे कि फिर एक और युवक गाड़ी से आया और फिर थूक दिया उस रिटायर्ड व्यक्ति ने जैसे ही गंदगी साफ करने के लिए रुक तभी दो और गाड़ी से 4 लोग आए और थैले में रखे 20000 रुपये लूट कर ले गए।




