सभी खबरें

पेगासस मामले पर राहुल गांधी का ट्विट, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पेगासस मामले पर राहुल गांधी का ट्विट, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली:

पेगासस का मुद्दा इस समय गरमाया हुआ है, इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लेकर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विट में लिखा है कि “हमारे लोकतंत्र की बुनियाद है कि सांसद जनता की आवाज़ बनकर राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा करें। मोदी सरकार विपक्ष को ये काम नहीं करने दे रही। संसद का और समय व्यर्थ मत करो- करने दो महंगाई, किसान और #Pegasus की बात!” 

इससे पहले भी राहुल गांधी ने पेगासस पर एक बड़ा बयान दिया था उन्होंने कहा था कि हम केवल यह पूछ रहे कि पेगासस से सॉफ्टवेयर खरीदा गया है या नहीं क्या इसका उपयोग भारत मे कुछ लोगों के खिलाफ किया गया है? हम अपनी जिम्मेदारी को पूरा करना चाहते हैं और इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ बताया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि सरकार इस बात पर चर्चा क्यों नहीं करती पीएम मोदी ने हमारे फोन में हथियार डाल दिया है। आखिर इस मुद्दे पर सदन में चर्चा क्यों नहीं होनी चाहिए। यह सरकार कहती है कि हम संसद को बाधित कर रहे हैं। उन्होने पेगासस के मामले को राजद्रोह की तरह बताया है और कहा है कि मोदी और अमित शाह इसके लिए जिम्मेदार है यह देश विरोधी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button