22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

पहले कहा "मैं कभी मास्क नहीं पहनता" और अब गृह मंत्री जता रहे हैं खेद, वीडियो जारी कर कही ये बात

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं मास्क नहीं पहनता. पर आज उन्होंने अपने कहीं बातों पर खेद व्यक्त करते हुए वीडियो जारी किया है

पहले कहा “मैं कभी मास्क नहीं पहनता” और अब गृह मंत्री जता रहे हैं खेद, वीडियो जारी कर कहीं ये बात

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा कल इंदौर दौरे पर थे और इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैं कभी भी मास्क नहीं पहनता. जिसके बाद लगातार वह ट्रोल होते नजर आए. इस मामले पर कांग्रेस ने उन्हें जमकर घेरा. 

 आज नरोत्तम मिश्रा ने वीडियो जारी कर कहा कि कभी-कभी वाणी से ऐसी चीज से निकल जाती है जो हम नहीं कहना चाहते, मैंने जो कल बयान दिया उसके लिए खेद व्यक्त करता हूं. यह बयान सीधे-सीधे प्रधानमंत्री के तथ्यों का उल्लंघन था. इसके साथ ही मैं आप सभी से गुजारिश करता हूं कि सभी लोग मास्क जरूर पहने. और कोरोना के गाइडलाइन का पालन करें.

 हालांकि कल अपने बयान के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सफाई देते हुए यह बात भी कही थी कि मुझे सांस लेने में तकलीफ होती है जिस वजह से मैं मास्क नहीं पहनता..

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।