उपचुनाव : अब कमलनाथ ने मांगा BJP के इस पूर्व दिग्गज मंत्री का साथ, हुआ बड़ा खुलासा
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में होंने वाले उपचुनाव (By Election) से पहले प्रदेश की सियासत गरमाई हुई हैं। हालांकि अभी चुनाव आयोग (Election Commission) ने तारीखों का ऐलान नहीं किया हैं। लेकिन उस से पहले दोनों प्रमुख दल उपचुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके अलावा उपचुनाव से पहले दलबदलू का खेल भी लगातार जारी हैं। कोई कांग्रेस (Congress) छोड़ भाजपा (BJP) या अन्य दल में शामिल हो रहा हैं। तो कोई भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में आ रहा हैं।
बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ भाजपा (BJP) के असंतुष्ट नेताओं पर नज़रे बनाए हुए हैं। अब कमलनाथ (Kamalnath) पूर्व मंत्री दीपक जोशी (Deepak Joshi) को कांग्रेस में लाना चाहते हैं।
पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने खुलासा किया है कि कमलनाथ ने उन्हें कांग्रेस में लाने की इच्छा जताई हैं।
दीपक जोशी ने कहा कि अभी मैं भाजपा के कार्यकर्ता (BJP Workers) के रूप में काम कर रहा हूँ, मेरा नाम दीपक हैं। जो जनसंघ की छाप हुआ करती थी, पार्टी छोड़ने जैसा निर्णय मेरे लिए बड़े दुर्भाग्य की बात होगी। मैं पदों के पीछे भागने पर विश्वास नहीं करता हूँ। जय को और पराजय को भी स्वीकार किया हैं।
इस दौरान उन्होंने समय आने पर निर्णय (Decision) लेने की बात कही हैं।
बताते चले कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायकों (Former MLAs) के बाद दीपक जोशी की नाराज़गी की खबरें सामने आई थी। जिसपर दीपक जोशी ने कहा कि यह पार्टी का निर्णय है जो स्वीकार है, लेकिन पार्टी को कार्यकर्ताओ को विश्वास में लेना चाहिए था। एक कार्यकर्ता के नाते पार्टी का निर्णय मानना मेरा कर्तव्य हैं।