Burj Khalifa पर इस अंदाज़ में सेलिब्रेट किया गया King Khan का Birthday, देखें Video
Burj Khalifa : बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ के सिर्फ देश में नहीं बल्कि विदेश में भी करोड़ो की तादाद में फैंस हैं। शनिवार को उनके घर से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री सभ कहीं उनका जन्मदिन बहुत धूम धाम से मनाया गया। बॉलीवुड के बादशाह कल 54 साल के हो गए। इस खास मौके पर उन्हें दुनिया भर से प्यार मिला।
बता दे कि विदेश में भी किंग खान का जन्मदिन बेहद खास अंदाज़ में मनाया गया। किंग खान के 54वें जन्मदिन पर दुबई वालों ने भी खूब प्यार लुटाया, और सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) पर SRK का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया।
शाहरुख़ खान का नाम बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) पर डिस्प्ले हुआ, जो अभी तक किसी भी बॉलीवुड स्टार के लिए नहीं हुआ हैं। किंग खान पहले ऐसे बॉलीवुड स्टार बन गए हैं जिनका नाम बुर्ज खलीफा पर आइकॉनिक स्टाइल में लिखा गया हैं। जी हां, शाहरुख के बर्थडे पर उनके नाम को कलरफुल लाइट के साथ बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) पर लिखा गया था।
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on Nov 2, 2019 at 11:03am PDT
शाहरुख़ खान ने खुद अपने इंस्टाग्रम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया। और इसके लिए आभार जताया। उन्होंने ये खूबसूरत वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'मुझे इतना उज्ज्वल बनाने के लिए धन्यवाद। आपका प्यार और दया नायाब है। वाह! यह वास्तव में मैंने कभी किया है, सबसे लंबा हैं। लव यू दुबई। यह मेरा जन्मदिन है और मैं मेहमान हूँ!