सभी खबरें

हनी ट्रैप के तार सागर और छतरपुर तक होने की आशंका, इंदौर पुलिस पहुंची सागर, छानबीन जारी

हनी ट्रैप के तार सागर और छतरपुर तक होने की आशंका, इंदौर पुलिस पहुंची सागर, छानबीन जारी

  • हनी ट्रैप मामले में हो सकते है कुछ और खुलासें
  • इंदौर पुलिस सागर पहुंची
  • नगर निगम से मांगी पूरी रिपोर्ट

प्रदेश का सबसे चर्चित केस हनी ट्रैप को लेकर अब इंदौर पुलिस जांच के लिए एक नए शहर जा पहुंची हैं। जी हां,बता दें कि पुलिस सागर और छतरपुर से हनी ट्रैप के तार जुड़ने की बात कह रही थी इसी को लेकर अब इंदौर पुलिस सागर पहुंच चुकी है। हालांकि पुलिस के ठहरने की जगह और बाकी जानकारी को खुफिया रखा गया है,साथ ही पुलिस के हाथ इस मामले को लेकर क्या कुछ नया हाथ लगने वाला है ये तो वक्त ही बताएगा। वही सोमवार को इंदौर पुलिस ने नगर निगम सागर से आरोपी श्वेता जैन और आरती दयाल द्वारा लिए गए टेंडर, कांट्रेक्ट, सब कांट्रेक्ट और पेटी कांट्रेक्ट के दस्तावेज मांगे हैं।

साथ ही पलासिया पुलिस ने आरोपी श्वेता द्वारा संचालित एनजीओ के माध्यम से जो काम लिए गए हैं। उनकी भी डिटेल मांगी है। इंदौर पुलिस मामले में जानकारी लेने के लिए सोमवार को नगर निगम पहुंची थी। बताया जा रहा है कि निगम को यह जानकारी जल्द से जल्द इंदौर पुलिस के लिए सौंपना है। यही कारण है कि इंदौर पुलिस अभी सागर में ही है। पुलिस ने निगम को एक पत्र सौंपा है। इसमें हनी ट्रैप मामले की दो आरोपियों और उनके भाईयों द्वारा निगम से कौन-कौन से टेंडर लिए हैं इसकी जानकारी मांगी है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button