सभी खबरें

Delhi: दुष्कर्म कर फरार हो गया नित्यानंद, अब विदेश में उड़ा रहा है गुलछर्रे 

नई दिल्ली / खाईद जौहर – कर्नाटक में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में स्वयंभू बाबा नित्यानंद वांछित हैं। उस पर आरोप है कि वो अपना आश्रम चलाने के लिए बच्चों का अपहरण कर उनसे श्रद्धालुओं से चंदा जुटाने के लिए मजबूर करता था। इसके साथ ही उस पर दुष्कर्म के भी आरोप हैं। और इन्हीं दुष्कर्म के आरोपों में वो फरार हो गया हैं। बता दे कि पुलिस ने इस मामले में उसकी दो अनुयायियों को भी गिरफ्तार कर चुकी हैं। 

अब इस बाबा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार इस बाबा ने दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में त्रिनिदाद और टोबैगो के पास इक्वाडोर के पास एक द्वीप पर अपना नया देश बसा लिया हैं। बताया जा रहा है कि उस देश में इसका नाम कैलासा हैं। वह नेपाल के रास्ते इक्वाडोर भागा था। हालांकि, इन रिपोर्ट्स की कोई पुष्टि नहीं हुई हैं। 

गौरतलब है कि गुजरात पुलिस ने बीती 21 नवंबर को बताया था कि नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button