सभी खबरें

लगातार तीरसे साल बढ़े महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध, इन आपराधों में योगी का गढ़ यूपी सबसे ऊपर 

नई दिल्ली: देश में महिलाओं के ख़िलाफ़ लगातार अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। महिलाओं के प्रति ये अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। आए दिन किसी न किसी राज्य से महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों की खबर सामने आती हैं। सरकारों की लाख कोशिशों के बावजूद अपराधी इन वारदातों को अंजाम देने से नहीं चूकते हैं। बता दे कि देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध में लगातार तीसरे साल वृद्धि दर्ज की गई हैं। 

देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते इन आपराधों का रिकॉर्ड, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के नवीनतम आंकड़ों से सामने आई हैं। 

एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक साल 2017 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 3 लाख 59 हजार आठ सौ उनचास मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले साल 2015 में 3.29 लाख और 2016 में 3.38 लाख मामले महिलाओं के खिलाफ अपराध के दर्ज किए गए थे। इसमें खास बात ये है कि इन आकड़ो के अनुसार महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में पूरे देश में यूपी पहले पायदान पर हैं। इन आकड़ो से सरकार की पोल पूरी तरह से खुल चुकी हैं। 

लगभग प्रदेश की सभी सरकार की इस बात दावा करती आई है की उनके राज्य में महिलाओं के साथ अपराध कम हुए हैं। सरकार ये दावा करती आई है कि महिलाए अब पूरी तरह से सुरक्षित हैं। लेकिन जो अकड़े सामने आए है उसने सरकारों की बोलती बंद कर दी हैं। 

गौरतलब है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के दर्ज मामलों में हत्या, बलात्कार, दहेज हत्या, आत्महत्या के लिए उकसाना, एसिड हमले, महिलाओं के खिलाफ क्रूरता और अपहरण आदि शामिल हैं। 

एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के सबसे अधिक मामले उत्तर प्रदेश (56,011) में दर्ज किए गए हैं। यूपी के बाद महाराष्ट्र में 31,979 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल में 30,992, मध्य प्रदेश में 29,778, राजस्थान में 25,993 और असम में 23,082 महिलाओं पर हुए अपराध के मामले दर्ज किए गए हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button