मैं दुःखी हूं, सिंधिया चले गए, बात कैसे करूं, आज कल फ़ोन पर भी नहीं आते – दिग्विजय सिंह

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – सिंधिया समर्थक विधायकों ने आज सुबह बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान लगभग सभी विधायकों ने कमलनाथ सरकार का घेराव किया। साथ ही एक बात कही की हम यहां अपनी मर्ज़ी से आए है, हमे किसी ने बंधक नहीं बनाया हैं।
सिंधिया समर्थक विधायकों की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद प्रदेश में चल हल तेज़ हो गई। इस पीसी के बाद कई दिग्गज नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सिंधिया समर्थक विधायक भाजपा से इतने प्रभावित हैं तो जाए भाजपा में लेकिन पहले यहां आ कर अपनी बात तो रखे स्पीकर के सामने।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि वो लोग आ क्यों नहीं जाते। वहां क्या कर रहे हैं, टूरिस्म पर गए हैं क्या, अब हो गया टूरिज़म। अब लौट आएं यहां बैठकर बात करें। जबकि सिंधिया को लेकर उन्होंने कहा कि विधायकों को तो हम हैंडल कर लेते लेकिन सिंधिया का पता नहीं था कि वो ऐसे चले जायेंगे। मैं दुखी हूं, उनसे बात कहां से करूँ। वो तो फोन पर भी नहीं आते।
दिग्विजय सिंह यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि आज जैसी राजनीति चल रही जीवन मे पहले कभी नही देखी। आज दलाल सक्रिय हैं, पूर्व में कही मेरी एक एक बात सही निकली। आज मंडी जैसे विधायक बिक रहे। आज पद-पैसा है लेकिन विचारधारा कही नही हैं। ईश्वर उन सबको सद्बुद्धि दे।