सभी खबरें

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में जारी लगातार घमासान से शीर्ष नेतृत्व नाराज , सोनिया ले सकती है यह बड़ा फैसला  

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में जारी लगातार घमासान से शीर्ष नेतृत्व नाराज , सोनिया ले सकती है यह बड़ा फैसला  मध्यप्रदेश की कांग्रेस पार्टी में अनुशासनहिता लगातार बढ़ने से हाईकमान परेशान हो रही हैं।  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया दिल्ली में हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के बड़े – बड़े नेताओं के बयान बाजी , अनेकता , अविश्वास होने के कारण मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रभारी दीपक बावरिया दिल्ली हाईकमान को ज्ञापन देने गए हैं। खबर है कि कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गाँधी वचन पत्र समिति का गठन कर सकती हैं।

दरअसल प्रदेश कांग्रेस पार्टी में मतभेद , मन मुटाव , आरोप – प्रत्यारोप में बहुत आगे बढ गया हैं। प्रदेश में चुनाव भी होने वाले हैं।  कांग्रेस के बड़े – बड़े नेताओं की बयान बाजी से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी परेशान दिखने लगी हैं। जिसको लेकर सोनिया गाँधी ने कमलनाथ और दीपक से मुलाकात की । मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गाँधी प्रदेश में नजर रखीं हुई हैं। प्रदेश में स्थित को सुधारने के लिए कोर कमेटी की गठन किया जा रहा हैं।  जिसमे प्रदेश के बड़े – बड़े नेताओं को शामिल किया जायेगा। उन लोगों को कोर कमेटी संगठन में संज्ञान देना होगा। 

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के मंत्री जीतू पटवारी के बयान से प्रदेश की राजनीती में गर्मागर्मी मची हुई हैं। वहीं महिला मंत्री इमरती देवी ने कहा कि तबादले कराने के लिए पैसे लगते हैं। जिससे प्रदेश की जनता उनके खिलाफ हो सकती हैं। प्रदेश में उपचुनाव नजदीक आने वाला है और ऐसे में इनके बयानों की वजह से प्रदेश में कुछ भी हो सकता हैं।         

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button