सभी खबरें

कुक्षी के बिगड़ते हालात, सामाजिक कार्यकर्ता ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

  • कुक्षी के हालात पर सामाजिक कार्यकर्ता ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

कुक्षी से मनीष आमले की रिपोर्ट:-कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मरीजो से नगर व क्षेत्र में भय व दहशत का वातावरण बना हुआ है। इस बीचक्षेत्र व नगर की जनता में प्रशासन की लापरवाह कार्यशैली पर जबरजस्त आक्रोश दिखा। इस बात को लेकर आज दिनांक: 05/05/2020 को प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को सामाजिक कार्यकर्ता सोमेश्वर पाटीदार ने पत्र लिखा।

चिंता व्यक्त करते हुए पाटीदार ने पत्र में लिखा है कि, महामारी को खत्म करने के लिए शासन-प्रशासन योद्धाओं की तरह काम कर रहा है। प्रदेश में भी इसका प्रकोप जारी है। इससे लड़ने हेतु शासन-प्रशासन के सभी लोग डटे हुए है। किंतु जिस तरह धार जिले में कुक्षी व क्षेत्र में धीमी गति से इस महामारी से लड़ने का काम प्रशासन कर रहा है वो विचारणीय है। कुक्षी में कोरोना(Corona) मरीजों की तेजी से बढ़ोतरी हुई। क्योंकि, यहां जिम्मेदारों की शासन स्तर के दिशा निर्देशों का पालन करवाने में भारी लापरवाही देखी गई। कुक्षी के एक युवक व पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के 3 दिवस बाद ही युवक की जान गई। और क्षेत्र में भयव्याप्त हुआ।

अब तक कुक्षी क्षेत्र में 25 लोग कोरोना महामारी से संक्रमित हुए। 4 मई को एक साथ 15 लोगों के पॉजिटिव होने से और भी ज्यादा दहशत सी फैल गई है।
जाँच रिपोर्ट आने में भी विलम्ब व अस्पष्टता से आक्रोश रहा। शुरुआती लॉकडाउन से ही लापरवाही रही है। जिससे आमजनों में स्थानीय व जिला प्रशासन के प्रति जबरजस्त नाराजगी दिखाई दे रही है। क्योंकि, समय रहते कार्यशैली को सुधार कर सतर्क होते तो आज कुक्षी क्षेत्र के यह हालात न होते। 
पाटीदार ने कहा है कि, आने वाले समय में प्रशासन की इस लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र की जनता अब न भुगतें। इस और ध्यान देकर जल्द से जल्द प्रशासन की कार्यवाही में गति लाने के कदम उठाए।
यह पत्र जनभावनाओं व वास्तविकता से अवगत करवाने हेतु प्रदेश के मुखिया को लिखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button