भाजपा प्रदेशाध्यक्ष VD Sharma की नई टीम में Scindia समर्थकों का कटा पत्ता, महाकौशल का रखा गया खास ध्यान

मध्यप्रदेश/भोपाल - लंबे अरसे से अटकी पड़ी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की टीम का ऐलान हो चूका हैं। वीडी शर्मा ने अपनी नई टीम में महाकौशल का खास ध्यान रखा हैं। इसमें जबलपुर से 4 चेहरे शामिल किए गए हैं। नई टीम में 7 मोर्चा अध्यक्ष,12 नये उपाध्यक्ष, 12 मंत्री और कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
जबकि प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा और विजेश लुणावत प्रदेश कार्यकारिणी से बाहर कर दिए गए हैं। वहीं, पूर्व मेयर आलोक शर्मा और राहुल कोठारी को इसमें शामिल किया गया हैं। इसके अलावा इसमें क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन के लिहाज से सामंजस्य बैठाने की कोशिश की गई हैं। टीम में युवा चेहरों को मौका दिया गया हैं। लेकिन ख़ास बात ये है कि वीडी शर्मा की घोषित इस नई प्रदेश कार्यकारिणी में सिंधिया समर्थकों को जगह नहीं मिली हैं।
नई कार्यकारिणी में तीन विधायक और दो सांसद भी शामिल किए गए हैं। कहा जा रहा है कि 2023 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर वीडी शर्मा ने नई टीम बनाई हैं।
ये है नयी टीम
- अखिलेश जैन प्रदेश कोषाध्यक्ष
- अनिल जैन कालूहेड़ा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष
- राघवेंद्र शर्मा प्रदेश कार्यालय मंत्री
- लोकेंद्र पाराशर प्रदेश मीडिया प्रभारी
ये बने प्रदेश मंत्री
मदन कुशवाहा, ललिता यादव, रजनीश अग्रवाल, लता वानखेड़े, प्रभु दयाल कुशवाहा, राजेश पांडे, मनीषा सिंह, आशीष दुबे, नंदनी मरावी, राहुल कोठारी, संगीता सोनी, जयदीप पटेल।
टीम वीडी में नये उपाध्यक्ष
- सांसद संध्या राय
- पूर्व विधायक मुकेश चौधरी
- कांत देव सिंह
- योगेश ताम्रकार
- सुमित्रा वाल्मिकी
- आलोक शर्मा
- सीमा सिंह
- जीतू जिराती
- गजेंद्र पटेल
- बहादुर सिंह सोंधिया
- चिंतामणि मालवीय
- पंकज जोशी
7 नये मोर्चा अध्यक्ष
- माया नारोलिया महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाई गयीं.
- दर्शन सिंह चौधरी किसान मोर्चा अध्यक्ष
- भगत सिंह कुशवाहा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष
- वैभव पवार युवा मोर्चा अध्यक्ष
- कैलाश जाटव अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष
- कल सिंह भाबर अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष
- रफत वारसी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष