रायसेन : आंधी तूफान के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में मचाई जमकर तबाही

रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट – रायसेन के बेगमगंज तहसील में अचानक तेज़ हवाओ के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने बेगमगंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर तबाही मचाई तूफान के साथ गिरे बड़े-बड़े ओलो से कई कच्चे मकानों के कवेलू और छप्पर उड़ गए वहीं खरीदी केंद्रों पर खुले में पड़े गेहूं का भी जमकर नुकसान हुआ।

सोमवार दोपहर के बाद रायसेन की बेगमगंज तहसील और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तूफान के साथ हुई बारिश ने भारी तबाही मचाई हुई है। तेज बारिश के साथ गिरे बड़े-बड़े ओलो ने बेगमगंज के ग्राम हिनोतिया बामनाइ मैं बने कई कच्चे मकानों और घरों की छप्पड़ों को बर्बाद कर दिया है तूफान के साथ हुई बारिश से हुई तबाही का मंजर देखते ही बनता हैं।

वही बेगमगंज के पास के पाड़ा झिरी समर्थन केंद्र पर खुले में रखे गेहूं की उपज भी तेज बारिश के कारण बर्बाद हो गई ऐसा ही हालत तहसील मुख्यालय के आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों में बना हुआ हैं।

बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते वैसे ही ग्रामीण क्षेत्रों और गरीबों की हालत बहुत खराब है ऐसे में हुई तेज बारिश ओर ओलावृष्टि से ग्रामीण क्षेत्रों में हुए नुकसान ने गरीबों अस्तित्व को संकट में डाल दिया है।
इधर घंटों से हो रही बारिश और तबाही के बीच प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है जब इस संबंध में बेगमगंज अनुभागीय अधिकारी राजस्व अभिषेक चौरसिया से फोन पर संपर्क करना चाहा गया तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों के उदासीन रवैया का आप भली-भांति अंदाजा लगा सकते हैं।




