सभी खबरें

एसआईटी का दावा, चिन्मयानंद से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का जुर्म कबूलने के बाद की गई लॉ छात्रा की गिरफ़्तारी 

 लॉ छात्रा ने चिन्मयानंद (Chinmayanand) से 5 करोड़ रुपये रंगदारी वसूलने का अपराध कबूला : एसआईटी 

लड़की के खिलाफ हमारे पास पुख्ता सबूत : एसआईटी 

हाल ही में एसआईटी (SIT) द्वारा दावा किया जा रहा है कि लॉ छात्रा ने चिन्मयानंद (Chinmayanand) से 5 करोड़ रुपये रंगदारी वसूलने का अपराध कबूल लिया है | एसआईटी ने कहा है कि लड़की के खिलाफ हमारे पास पुख्ता सबूत हैं | जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है | बता दें कि बुधवार के दिन सुबह सवा नौ बजे पीड़ित छात्रा को गिरफ्तार किया गया था | दरअसल, लड़की को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया था | कल से ही एसआईटी द्वारा लड़की से पूछताछ की गई थी | आज एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद ही लड़की की गिरफ्तार की गई है |

वहीं, एसआईटी की एसपी भारती सिंह द्वारा शाहजहांपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी व्यक्त की गई है | उन्होंने बताया है कि इससे पहले सचिन विक्रम और संजय को भी पहचाना गया है | जिस गाड़ी में रंगदारी की बात की जा रही थी, उसे भी लड़की ने पहचाना है | लड़की ने खुद कबूल किया है कि उसने योजना बनाकर तीनो लड़कों के साथ स्वामी चिन्मयानंद से रंगदारीकी मांग की थी | सभी साक्ष्यों को इकट्ठा किया गया है और उसके बाद लड़की की गिरफ्तारी की गई है |

वहीं, जिस लड़के ने गाड़ी मे बैठकर विडियो बनाया था, गाड़ी उसी की है | उसका नाम अनूप है | उसका इसमें कोई रोल नहीं है, वह केवल ड्राइवर है | एसआईटी की एसपी का कहना है कि चिन्मयानंद की रिमांड के बारे में फ़िलहाल आगे सोचा जाएगा | फिलहाल, लड़की को 14 दिन की रिमांड पर भेजा गया है | इसके अलावा, अस्पताल की प्रवक्ता के खिलाफ भी जांच की जा रही है | उन्होंने एसआईटी का गलत नाम लिया था कि लड़की को 385, 201, 506, 34 व 67 आईटी एक्ट में जेल भेजा गया है | 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button