सभी खबरें

शिवरात्रि :- मध्यप्रदेश के दोनों ज्योतिर्लिंगों में गूंजा हर हर महादेव का जयकारा

  • महाशिवरात्रि आज
  • मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की कई किलोमीटर तक कतारें
  • रात 12 बजे से श्रद्धालु हो गए कतारबद्ध

महाकालेश्वर /ओंकारेश्वर :– आज महाशिवरात्रि(Mahashivratri) में ज्योतिर्लिंगों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। दूर दूर से श्रद्धालु ज्योतिर्लिंगों पर पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे हैं। मध्यप्रदेश में भगवान शिव की दो ज्योतिर्लिंग स्थापित है।

महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर। महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह 2:40 पर मंदिर के पट खुल गए। बात दें कि उज्जैन के महाकालेश्वर (Mahakaleshwar) मंदिर के पट सुबह 2:30 पर खुल गए वहीं 2:45 पर ओंकारेश्वर (Omkareshwar)मंदिर के भी पट खुल गए। अब यह पट शनिवार रात 11 बजे बंद होंगे,यानी लगातार 44 घंटे बाबा के दर्शन होंगे।
भगावन शंकर को दूल्हे की तरह सजाया गया है। उनका साज श्रृंगार सुबह से ही शुरू हो गया था। महाकालेश्वर में गर्भगृह में प्रवेश वर्जित कर दिया है। भगवान शिव के दर्शन लोग दूर से ही कर पाएंगे।
कल रात से ही भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कई किलोमीटर तक लाइन लगी हुई है।  प्रत्येक श्रद्धालु को सामान्य कतार में 2 घंटे और 250 रुपए से सशुल्क दर्शन में 1 घंटे का समय लग रहा है। सामान्य, सशुल्क दर्शन तथा वीआईपी पास की कतारें हरसिद्धि चौराहे से शुरू हो रही है। 28 साल बाद महाशिवरात्रि शश योग में मनाई जा रही है। ज्योतिषविद् अर्चना सरमंडल के अनुसार शनि और चंद्रमा की युति से शश योग का निर्माण हो रहा है।

वहीं ओंकारेश्वर मंदिर में भी दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर में दर्शन के लिए पुराने व झूला पुल से आने वाले श्रद्धालु उसी रास्ते से वापस लौट रहे है। झूला पुल से आने वाले श्रद्धालुओं को शनि मंदिर के पास से मंदिर के मुख्य द्वार से प्रवेश दिया जा रहा है।


मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से पहले श्रद्धालुओं द्वारा लाया गया जल एक पात्र में लिया जा रहा है। यहां से मोटर के माध्यम से जल सीधे भगवान ज्योतिर्लिंग पर 43 घंटे तक लगातार चढ़ाया जा रहा है।
मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के पोख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। चारों तरफ पुलिस की पैनी नज़र है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button