15 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

आज जहाँ पूरे देश के नेता गर्म रहे वहाँ शिवराज का ये अंदाज़ रहेगा याद

शिवराज ने कसा शिवसेना पर तंज
आज फडणवीस ने ली है मुख्यमंत्री की शपथ

  • शिवराज ने कसा शिवसेना पर तंज
  • आज फडणवीस ने ली है मुख्यमंत्री की शपथ

राजनीति के बवंडर में फँसा महाराष्ट्र आज पूरे दिन से चर्चा में है. हर घंटे मामला पेचीदा होता जा रहा है. इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अलग ही अंदाज़ में नज़र आये. उन्होंने शायर की भांति शिवसेना पर तंज कसा.

राज्य में आये राजनीति के भूचाल पर शिवराज ने कहा- “महाराष्ट्र में शिवसेना की हालत तो यह हो गई है कि ना खुदा ही मिला ना विसाले सनम. ना इधर के रहे ना उधर के.”

सिंह ने महाराष्ट्र की जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के विकास और जनता के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री बने हैं.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।