आज जहाँ पूरे देश के नेता गर्म रहे वहाँ शिवराज का ये अंदाज़ रहेगा याद

राजनीति के बवंडर में फँसा महाराष्ट्र आज पूरे दिन से चर्चा में है. हर घंटे मामला पेचीदा होता जा रहा है. इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अलग ही अंदाज़ में नज़र आये. उन्होंने शायर की भांति शिवसेना पर तंज कसा.

राज्य में आये राजनीति के भूचाल पर शिवराज ने कहा- “महाराष्ट्र में शिवसेना की हालत तो यह हो गई है कि ना खुदा ही मिला ना विसाले सनम. ना इधर के रहे ना उधर के.”

सिंह ने महाराष्ट्र की जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के विकास और जनता के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री बने हैं.

Exit mobile version