
मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम का इंतज़ार आज खत्म होने जा रहा है।
आज दोपहर 2 बजे परिणाम घोषित किया जा सकता है। इस पद के लिए कुल 18 दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी ॥
करीब डेढ़ माह पहले हुई ऑनलाइन वोटिंग में लगभग 16 लाख से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया था। Youth Congress के इतिहास में यह सबसे बड़ी डिजिटल वोटिंग मानी जा रही है। संगठन की ओर से सदस्यता दस्तावेज़ों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब हाईकमान परिणाम की घोषणा करेगा।
राजनीतिक हलकों में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि नए अध्यक्ष के चयन से युवा कांग्रेस की आगामी रणनीति, संगठनात्मक बदलाव और 2028 विधानसभा चुनाव तक युवाओं की भूमिकाओं के स्वरूप पर प्रभाव पड़ने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, परिणाम आने के बाद नए अध्यक्ष की पहली प्राथमिकता युवाओं को संगठन से जोड़ने, जिलों और ब्लॉक स्तर पर टीम मजबूत करने और जनसरोकार के मुद्दों पर युवा नेतृत्व को सक्रिय करने की होगी।