भोपाल में डेंगू का कहर, लगातार बढ़ रहे मरीज

मध्य प्रदेश में बदलते मौसम के साथ ही डेंगू अपने पैर पसारता जा रहा है। वहीं राज्य की राजधानी भोपाल की बात की जाए तो यहां डेंगू का कहर देखने को मिल रहा है।

डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 738 हो गई है। इसके साथ ही डेंगू पाजीटिविटी रेट बढ़कर अब दस प्रतिशत हो गया है। वहीं सर्वे में हर 100 में से 5 फीसदी घरों में लार्वा मिल रहा है। रविवार को 98 सैंपल जांचे गए, इनमें से 9 की रिपोर्ट डेंगू पाजीटिव आई है।

आपको बता दें कि, जनवरी से अब तक 10 हजार से ज्यादा लोगों की डेंगू एलाइजा जांच की गई है, इनमें से 709 की रिपोर्ट पाजीटिव आई है। यह आंकड़ा सिर्फ एलाइजा टेस्ट पाजीटिव लोगों के आधार पर दर्ज किया गया। रेपिड टेस्ट शामिल नहीं है। वहीं मलेरिया कार्यालय के अनुसार, शुक्रवार को 2 हजार से ज्यादा घरों का सर्वे किया गया, इसमें 99 घर ऐसे हैं, जहां डेंगू लार्वा मिला।

Exit mobile version