खोजें

डेंगू का डंक जारी, भोपाल में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

DENGU

DENGU

भोपाल में डेंगू अपना कहर बरपा रहा है। आमतौर पर डेंगू से ग्रस्त होने पर पहले हल्का या तेज बुखार आता है, लेकिन पहली बार शहर में बिना बुखार वाले डेंगू के मरीज की पुष्टि हुई है। इसमें तेजी से प्लेटलेट्स कम होती है और जान का जोखिम बढ़ जाता है। डॉक्टरों के अनुसार, शहर में अब तक 512 से अधिक डेंगू पाजीटिव मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

जेपी अस्पताल के एमडी मेडिसिन डा. योगेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि, 35 वर्षीय एक युवक 18 अक्टूबर को दिखाने आया था। थकान और हरारत महसूस कर रहा था। बुखार नहीं था। फिर भी खून की जांच कराई तो पता चला कि, वह डेंगू पाजीटिव है। प्लेटलेट्स काउंट बहुत कम थी।

एमडी मेडिसिन डा. योगेंद्र श्रीवास्तव बताते हैं कि, अब से 15 दिन पहले जो केस आ रहे थे, उन्हें बुखार के अतिरिक्त कोई गंभीर लक्षण नहीं थे। अब आने वाले मरीजों को तेज बुखार है, ऐसे मरीजों को ब्लीडिंग हो रही है। हाथों में चिठ्ठे पड़ रहे हैं। इसके साथ प्लेटलेट्स अचानक से कम हो रही है। जिसके कारण मरीज गंभीर हो रहा है। हमारी भी डेंगू के बदलते ट्रेंड पर नजर है।

Exit mobile version