खोजें

BHOPAL NEWS: मेंटेनेंस के चलते आज भोपाल में 6 घंटे तक होगी बिजली कटौती…

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कई इलाकों में आज बिजली गुलरहेगी। शहर में करीब 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। मेंटनेंस कार्य के चलते शटडाउन किया जाएगा। जिससे राजधानीवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

भोपाल के पुराने शहर के कुछ इलाकों में ही मेंटेनेंस किया जाएगा। सुबह 9:00 से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली सप्लाई नहीं होगी। बिजली कंपनी के सिटी सर्किल द्वारा जारी शटडाउन शेड्यूल के मुताबिक एकता पुरी, स्वदेश नगर, वर्धमान ग्रीन सिटी, सेमरा कॉलोनी में बिजली कटौती होगी।

नए शहर और कोलार समेत बाकी अन्य इलाकों की कॉलोनी में गुरुवार को मेंटेनेंस नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version