खोजें

Bhopal IT Raid: भोपाल में IT और ED की छापेमार कार्रवाई

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

Bhopal IT Raid:  भोपाल में चुनाव से पहले आयकर विभाग और ईडी ने छापेमार कार्रवाई की है। जहां पर टीम ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में सोम ग्रुप के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है।

बता दें कि, भोपाल में शाहपुरा MP नगर, अरेरा कॉलोनी सहित कई ठिकानों पर टीम ने दबिश दी है। आज सुबह शुरू हुई कार्रवाई में भोपाल के अलावा जबलपुर, इंदौर और रायसेन समेत देशभर में सोम ग्रुप के करीब 50 ठिकानों पर आज सुबह कार्रवाई शुरू हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, सोम ग्रुप के मालिक जगदीश अरोड़ा के निवास और दफ्तरों के अलावा इस ग्रुप से जुड़े अधिकारियों के यहां भी आयकर विभाग की टीम जांच पड़ताल कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। जहां पर मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, कटक और बेंगलुरु के ठिकानों पर कार्रवाई हो रही है। आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में कार्रवाई हुई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शराब कारोबारी में सोम ग्रुप के अरोड़ा बंधुओं की गिनती होती थी।टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद हैं।

Exit mobile version