ताज़ा खबरेंमेरा देशसभी खबरें

शिवराज मुख्यमंत्री तो हैं, मगर अधिकारी चला रहे है शासन, दिग्विजय सिंह ने लगाए ये बड़े आरोप

भोपाल : नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान हो चूका है। मतदान के बाद राजनैतिक दल अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे है। इसी कड़ी में अब मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। दिग्विजय ने इस बात का दावा किया है कि पहले चरण के मतदान के बाद साफ हो गया कि माहौल कांग्रेस के पक्ष में हैं और नाराजगी भाजपा के प्रति है। बीजेपी के प्रति नाराजगी वोट में तब्दील होगी। अधिकांश जगह मतदान हो गया है, माहौल कांग्रेस के पक्ष में है।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर शासन और प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री शिवराज ने शासन और प्रशासन का दुरुपयोग किया है। असल में वो मुख्यमंत्री तो हैं, मगर शासन चला रहे हैं अधिकारी। सीएम को रोज का कार्यक्रम देकर भाषण पढ़ने को दे दिया जाता है। स्थिति यह हो गई है कि सरकारी कर्मचारी ही राजनीतिक कार्यकर्ता बन गए हैं।

उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के मतदान से एक रात पहले कांग्रेस उम्मीदवारों को पुलिस उठाकर ले गई, झूठे मुकदमे दर्ज किए गए और शराब पैसा भी बांटा गया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के वार्ड 76 के प्रत्याशी की गाड़ी पकड़ी और शराब रखकर केस दर्ज कर दिया। सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस के लोगों ने शराब की गाड़ी को पकड़ा मगर फिर भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय आगे आरोप लगाया कि इसी तरह से एक मंत्री मतदान केंद्र में गए और कांग्रेस एजेंट से मतदाता सूची और पर्चियां लेकर भागा दिया। करीब चार मतदान केंद्रों पर ऐसा ही किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button