ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंलोकप्रिय खबरें

जापान : पूर्व PM Shinzo Abe की हालत गंभीर, बचाने की हर मुमकिन कोशिश जारी, गोली मारने वाला भी गिरफ़्तार

जापान : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नारा शहर में सुबह गोली मारी गई। भाषण देने के दौरान वह अचानक गिर पड़े। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि उनके सीने में गोली मारी गई हैं। गोली लगने के बाद शिंजो आबे को कार्डिएक अरेस्ट आया। वो गिर पड़े। उनके सिर पर भी चोट आई है।

इसी बीच जापानी मीडिया के हवाले से समाने आ रही है की शिंजो आबे की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। डॉक्टर उन्हें बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, इसके बावजूद उनमें कोई सुधार नहीं दिख रहा है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शिंजो आबे को काफी खून भी निकल गया है। उनके हार्ट ने काम करना बंद कर दिया है. वे रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे हैं. आबे का इलाज नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में चल रहा है।

वहीं, रॉयटर्स की ताजा जानकारी के मुताबिक, शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। हमलावर के पास से गन बरामद हुई है। हमलावर सेल्फ डिफेंस फोर्स का सदस्य रह चुका है।

इधर, इस घटना पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर पूर्व पीएम शिंजो आबे के प्रति चिंता जाहिर की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारे जाने की घटना से वह व्यथित हैं। उन्होंने आबे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button