सभी खबरें

बाढ़ इलाको का दौरा कर बोले सिंधिया, सब कुछ हो गया है बर्बाद, सरकार जल्द दे मुआवजा 

भोपाल : मध्यप्रदेश में इस साल भारी बारिश और बाढ़ से आधा प्रदेश बर्बाद हो गया हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया बाढ़ से प्रभावित इलाको का दौरा किया। प्रदेश सरकार को जानकारी देते हुए कहा कि इन क्षेत्रे में सर्वे कराने की जरुरत नहीं पड़ेगी। यहाँ सब कुछ बर्बाद हो गया हैं। सिंधिया ने प्रदेश सरकार से अपील की इन लोगों को जल्द से जल्द राहत धनराशि दी जाएं।       

बता दे कि कांग्रेस नेता ज्याेतिरादित्य सिंधिया के साथ मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विधायक रघुराज कंसाना, गिर्राज डंडौतिया व कमलेश जाटव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश मावई ने भी उनके साथ दौरा किया। 

मिली जानकारी के मुताबिक सिंधिया ने मुरैना जिले के मलबसई, चुसलई व साहसपुरा आदि में गांवों का दौरा किया। इस दौरान सिंधिया ने कहा कि चंबल नदी की बाढ़ से सिर्फ गांव ही नहीं घिरे, मकान ढह गए, फसल में पूरा बर्बाद हो चूका है। चंबल नदी के किनारे बसे गांवों में जमीन नहीं दिख रही। यहां तक वहां के पेड़ तक नहीं दिख रहे।

सिंधिया ने कमलनाथ सरकार से की अपील 

सिंधिया ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से कहा कि यहां सर्वे की जरूरत ही नहीं है। मुरैना जिले के क्षेत्र चंबल, रतलाम, मंदसौर व नीमच ही नहीं पूरा मध्यप्रदेश प्राकृतिक आपदा की स्थिति में है। इसलिए किसानों को जल्द ही मुआवजा देना चाहिए। किसानों को बीमा कंपनी से अलग से फसल बीमा का पैसा मिलना चाहिए। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button