सबने लगाया चूना, क्या कोई आया भारत ? ऐसे में क्या मेहुल चोकसी को किया जाएगा भारत के हवाले ?
न्यूयॉर्क- पंजाब नेशनल बैंक को 14,000 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाले भड़ोगे मेहुल चोकसी को जल्द भारत के हवाले किया जाएगा। ऐसा कैरेबियाई देश एंटीगुआ और बरबूडा के पीएम गैस्टन ब्राउन ने कहा हैं। एंटीगुआ के पीएम ने कहा, ''वो एक धोखेबाज हैं। उसे वापस भारत जाना होगा।
प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा कोई नहीं चाहता कि मेहुल चौकसी हमारे यहां रहे। हम भरोसा देना चाहते हैं कि उसका प्रत्यर्पण हम करें। उन्होंने कहा कि वे मेहुल चोकसी को प्रत्यर्पित करने के लिए तैयार हैं। सिर्फ कोर्ट की मंजूरी का इंतजार हैं।
मेहुल चौकसी के पास नागरिकता के कारण कुछ संवैधानिक अधिकार हैं। उसकी अपील खत्म होते ही वो वापस भारत जाएगा। गैस्टन ब्राउन ने कहा ने कहा वो अपने आप नहीं जा रहा है और उसकी अपील न्यायालय में हैं। इसलिए यह सरकार के हाथ में नहीं हैं। लेकिन हम जल्द ही भड़ोगे मेहुल चोकसी को भारत के हवाले करेंगे।