31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

इन मांगों को लेकर रोजगार सहायकों ने शिवराज सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, दिया ये अल्टीमेटम

जबलपुर : मध्य प्रदेश के ग्राम पंचायतों में पदस्थ रोजगार सहायकों में अब आक्रोश बढ़ने लगा है। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साथ ही अल्टीमेटम दिया है कि अगर उनकी मांगें 1 हफ्ते में पूरी नहीं कि गई तो 12-14 मई तक सभी रोजगार सहायक सामूहिक कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे।

ये है इनकी प्रमुख मांगें

  • रोजगार सहायकों की वेतन वृद्धि 2017 से नहीं की गई है, इंक्रीमेंट लगाएं।
  • समान कार्य समान वेतन की नीति के तहत उन्हें 30,000 रुपये वेतन दिया जाए।
  • किसी भी तरह के आरोप में उनकी सेवा-समाप्ति की बजाय निलंबन का नियम बनाया जाए।
  • जब तक उनकी वेतनवृद्धि नहीं की जाती तब तक उनसे केवल मनरेगा के काम ही करवाए जाएं।
  • रोजगार सहायकों के तबादले की नीति बनाई जाए।
  • अकाल मृत्यु पर उसके आश्रितों को आर्थिक सहायता का प्रावधान किया जाए।
  • पंचायत सचिव की भर्ती प्रक्रिया में रोजगार सहायकों को प्राथमिकता दी जाए।

बता दे कि रोजगार सहायकों ने जबलपुर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए ये मांग की है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।