5 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

राजगढ़ : शर्मसार कर देने वाली तसवीर आई सामने, कचरा वाहन में ले जाया जा रहा है कोरोना मरीज़ों का शव

राजगढ़ : शर्मसार कर देने वाली तसवीर आई सामने, कचरा वाहन में ले जाया जा रहा है कोरोना मरीज़ों का शव

मध्यप्रदेश/राजगढ़ – मध्यप्रदेश के कई जिलों में कोरोना से हालात दिन ब दिन ख़राब होते जा रहे हैं। जहां एक तरफ अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ मरने वालों के परिजनों को शव वाहन तक नहीं मिल रहे हैं। लोडिंग ऑटो और ऑटो में आखिरी सफर तय करना पड़ रहा हैं। इतना ही नहीं अब तो कई स्थानों से बदइंतजामी की खबरें भी आ रही हैं।

ऐसा ही एक मामला राजगढ़ जिले से सामने आया है जहां जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में जान गंवाने वाले मृतक व्यक्तियों के शव को नगर पालिका राजगढ़ की कचरा फेंकने वाली गाड़ी में ले जाया जा रहा हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इस तरह की अव्यवस्थाएं लोगों के बीच और डर का माहौल पैदा कर रही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि किस तरह पीपीई किट पहने हुए नगर पालिका कर्मचारियों को कोरोना मृतकों के शवों को उठाते और उन्हें कचरा ढोने वाले वाहनों में रखकर राजगढ़ के मुक्तिधाम ले जाने को तैयार हैं। ये तस्वीर प्रशासनिक नाकामी की भी है, जहां मृतकों को सम्मान से मुक्तिधाम तक भी पहुंचना नसीब नहीं हो पा रहा।  

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।