सभी खबरें

Punjab :- पुलिस टीम पर हमला करने वाले 7 "निहंगों" को किया कमांडो ने गिरफ्तार

जालंधर / गरिमा श्रीवास्तव :- जालंधर में आज सुबह 6:00 बजे निहंग ने पुलिस टीम पर हमला किया था जिसके बाद वह गुरुद्वारा खिचड़ी साहब में जा छिपे. लगातार पुलिस प्रशासन उनसे कह रही थी कि वह अपने आप को सरेंडर कर दे पर निहंगों ने अंदर से गोलियां चलाई

 वही अभी-अभी बड़ी खबर यह है कि 7 हमलावरों को कमांडो ने गुरुद्वारे से गिरफ्तार कर लिया है. 

 आपको बता दें कि यह घटना आज सुबह 6:00 बजे हुई जब निहंग गाड़ी में सवार होकर सब्जी मंडी पहुंचे. मंडी में उपस्थित लोगों से उनका कर्फ्यू पास को लेकर झगड़ा हो गया. लड़ाई झगड़े के बाद वह वहां से भागने के लिए पर पुलिस ने उनकी गाड़ी को घेर लिया. पुलिस द्वारा जैसे ही गाड़ी रोकी गई निहंग में तलवार निकाल कर उन पर हमला कर दिया जिसमें एक एएसआई की कलाई अलग हो गई. वही दो पुलिसकर्मी घायल है. एएसआई की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया. वहीं अन्य पुलिसकर्मियों को पटियाला अस्पताल में भर्ती किया गया. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button