आज़ादी के 75 साल के मौके पर गगनयान मिशन बनेगा 21वीं सदी में Science & Technology में INDIA के लिए बड़ी उपलब्धि :- PM MODI

नई दिल्ली :- कल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के जरिये जब देश को सम्बोधित कर रहे थे। तब उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे और बात की। जिसमें उन्होंने गगनयान विषय पर भी बात की। साथ ही उन्होंने वहीँ सालूमरदा थिमक्का, जो कर्नाटक में 'वृक्ष माता' के नाम से प्रख्यात हैं का भी जिक्र किया। तो वहीँ उन्होंने 34,000 ब्रू-शरणार्थियों को त्रिपुरा में बसने विषय के बारे में भी बताया।
मन की बात नंबर 01 :-
आजादी के 75 साल के मौके पर हमें गगनयान मिशन के साथ एक भारतवासी को अंतरिक्ष में ले जाने के अपने संकल्प को सिद्ध करना है। गगनयान मिशन 21वीं सदी में science & technology के क्षेत्र में भारत की एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। नए भारत के लिए ये एक मील का पत्थर साबित होगा :- पीएम नरेंद्र मोदी
मन की बात नंबर 02 :-
पिछले मार्च में एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ था। चर्चा यह थी कि कैसे 107 वर्ष की एक बुजुर्ग मां, प्रोटोकॉल तोड़कर राष्ट्रपति जी को आशीर्वाद देती है।यह महिला थी सालूमरदा थिमक्का, जो कर्नाटक में 'वृक्ष माता' के नाम से प्रख्यात हैं और वह समारोह था पद्म पुरस्कार का , लगभग 25 वर्ष पुरानी Bru-Reang refugee crisis का अंत हुआ। :- PM Narendra Modi
मन की बात नंबर 03 :-
2020 का नया दशक, Bru-Reang समुदाय के जीवन में एक नई आशा और उम्मीद की किरण लेकर आया।
करीब 34,000 ब्रू-शरणार्थियों को त्रिपुरा में बसाया जाएगा।
उनके पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार 600 करोड़ रु की मदद करेगी,
जल संरक्षण के लिए कई व्यापक और innovative प्रयास देश के हर कोने में चल रहे हैं :- PM Narendra Modi
मन की बात नंबर 04 :-
मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी हो रही है कि पिछले मानसून के समय शुरू किया गया ये 'जल शक्ति अभियान' जन भागीदारी से अत्यधिक सफलता की ओर आगे बढ़ रहा है। 22 जनवरी को ही गुवाहाटी में तीसरे खेलों इंडिया गेम का समापन हुआ है।
इसमें विभिन्न राज्यों के लगभग 6 हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
खेलों के इस महोत्सव के अंदर 80 रिकॉर्ड टूटे और मुझे गर्व है कि इनमें से 56 रिकॉर्ड तोड़ने का काम हमारी बेटियों ने किया है :- PM Narendra Modi