सभी खबरें

श्रीलंका के प्रधानमंत्री से मिले से मिले नरेंद्र मोदी, महिंद्रा राजपक्षे का यह पहला विदेश दौरा

 नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव :- आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे से मिले। इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री और श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने आतंकवाद को लेकर चर्चा की।
 बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवादसंपूर्ण विश्व में सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है।
 आपको बता दें कि पिछले साल अप्रैल में श्रीलंका में ईस्टर डे पर दर्दनाक आतंकी हमले हुए थे। इस हमले में हजारों लोगों की मौत हुई थी।

पीएम मोदी ने ट्वीट के माध्यम से  कहा कि चाहे सुरक्षा हो या अर्थव्यवस्था या सामाजिक प्रगति हर क्षेत्र में हमारा (भारत और श्रीलंका )का अतीत और हमारा भविष्य एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। श्रीलंका में स्थायित्व सुरक्षा और समृद्ध भारत के हित में तो है ही . साथ ही साथ पूरे हिंद महासागर क्षेत्र के हित में भी है।

 

चाहे सुरक्षा हो या अर्थव्यवस्था या सामाजिक प्रगति, हर क्षेत्र में हमारा अतीत और हमारा भविष्य एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है।​श्रीलंका में स्थायित्व, सुरक्षा, और समृद्धि भारत के हित में तो है ही, पूरे हिन्द महासागर क्षेत्र के हित में भी है: PM @narendramodi pic.twitter.com/oZal4qMVsc

— PMO India (@PMOIndia) February 8, 2020 “>http://

चाहे सुरक्षा हो या अर्थव्यवस्था या सामाजिक प्रगति, हर क्षेत्र में हमारा अतीत और हमारा भविष्य एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है।​श्रीलंका में स्थायित्व, सुरक्षा, और समृद्धि भारत के हित में तो है ही, पूरे हिन्द महासागर क्षेत्र के हित में भी है: PM @narendramodi pic.twitter.com/oZal4qMVsc

— PMO India (@PMOIndia) February 8, 2020

 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे को प्रधानमंत्री बनने की बधाई दी। नरेंद्र मोदी ने बताया कि पदभार संभालने के तुरंत बाद महेंद राजपक्षे  ने उनका निमंत्रण स्वीकार कर लिया और अपने पहले विदेश दौरे के लिए सर्वप्रथम भारत आए। साथ ही साथ प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं भारत को चुनने के लिए महिंद्रा राजपक्षे का आभारी हूं। आपको बता दें कि महिंद्रा राजपक्षे नवंबर 2019 में श्रीलंका के प्रधानमंत्री बने थे। जिसके बाद यह भारत दौरा उनका पहला विदेश दौरा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button