12 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

वार्नर ने फिर खेली ताबड़तोड़ पारी,ठोका शतक

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी 20 श्रृंखला का पहला मैच खेला गया
132 रन से जीता ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई श्रीलंका की टीम पहला टी 20 मुकाबला बुरी तरह से हार गई है. एडिलेड में हुए मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मेहमान टीम के सामने 232 रनों का लक्ष्य रखा. जिसका पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम मात्र 99 रन ही बना सकी.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर ने 56 गेंदों पर ताबड़तोड़ 100 रनों की पारी खेली और नॉट आउट रहे. इस पारी के दौरान उन्होंने कुल 10 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं आरोन फिंच और मैक्सवेल ने 64 और 62 रन बनाए. जिसकी मदद से टीम ने श्रीलंका के सामने 232 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य रखा. जिसके जवाब में मेहमान टीम 99 रन ही बना पाई. टीम की ओर से शनाका ने सर्वाधिक 17 रन बनाए. और ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम ज़म्पा ने 3, स्टार्क और कमिंस ने 2-2 विकेट झटके. डेविड वार्नर को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।