"हां किसानों के कर्ज़माफ़ी में हुई है देरी", "10 दिनों में होना था यह काम", प्रदेश सरकार के इस मंत्री ने दिया बयान

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अपने वचन पत्र के आधार पर सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन कही न कही कुछ वादे ऐसे है जो सरकार अब तक पुरे नहीं कर पाई हैं। सत्ता में आने से पहले कमलनाथ सरकार ने किसानों का कर्ज़ा माफ़ करने का वादा किया था। पार्टी के घोषणापत्र में कहा गया था कि किसानों के 2 लाख रुपए तक के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे। इसमें भी कोई शक नहीं कि कमलनाथ जिस दिन मुख्यमंत्री बने, ठीक उसी दिन उन्होंने कर्ज माफी के आदेश पर दस्तखत कर दिए थे। लेकिन कही न कही अब तक किसानों का क़र्ज़ माफ़ नहीं हुआ हैं।
सोमवार को मध्य प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह ने भी इस बात को मान लिया हैं।
गौरतलब है की जिस समय कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जनता के सामने पेश किया था, उस समय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि पार्टी सत्ता में आने के बाद 10 दिन के भीतर यह काम करेगी।
कमलनाथ सरकार के मंत्री गोविंद सिंह के बयान से साफ है कि किसानों के कर्जमाफी में देरी हुई हैं। उन्होंने माना कि राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश सरकार बनने के 10 दिन के भीतर किसानों की कर्जमाफी का ऐलान किया था, मुख्यमंत्री ने शपथ लेने के फौरन बाद इसका आदेश भी दे दिया। लेकिन इसमें देरी हुई हैं। हालांकि गोविंद सिंह ने आशा जताई कि सरकार अपने इस वादे को जल्द पूरा करेगी।